Varanasi: महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, 3 साल पहले पति की हुई थी मौत
वाराणसी: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतुष्टि हॉस्पिटल के पास स्थित हनुमंत कृपा अपार्टमेंट (नेवादा) में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला होमगार्ड ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान अनुराधा तिवारी पत्नी स्व. धनंजय तिवारी के रूप में हुई है।
पति की मौत के बाद मिली थी होमगार्ड की नौकरी
जानकारी के मुताबिक, अनुराधा तिवारी के पति धनंजय तिवारी की करीब तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पति के निधन के पश्चात अनुराधा को अनुकंपा के आधार पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड में नौकरी मिली थी। वह अपने दो बच्चों 7 वर्षीय बेटी और 18 वर्षीय बेटे युवराज तिवारी के साथ हनुमंत कृपा अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर किराए पर रहती थीं।
बेटे ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा
घटना देर रात करीब 1 बजे की है। मां को फंदे पर लटकता देख 18 वर्षीय बेटे युवराज ने तत्परता दिखाते हुए फांसी के फंदे को काटकर अपनी मां के शव को नीचे उतारा और बेड पर लिटाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
पीआरबी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) द्वारा सूचना मिलते ही चितईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
admin