सिर्फ 9 घंटे में वाराणसी से दिल्ली, नए स्लीपर वन्दे भारत का कितना होगा किराया,देखें फर्स्ट लुक

1.

Varanasi New Delhi Vande Bharat Train: वाराणसी से नई दिल्ली का सफर अब और आसान होगा.रातभर चैन से सोइये और सुबह होते आपकी आखें खुलेंगी आप दिलवालों से शहर दिल्ली में होंगे.वैसे तो शनिवार को इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की ऑफिसियल शुरुआत होगी लेकिन 1 नवंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगा.

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वैसे तो पहले से सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत ट्रेन चल रही है लेकिन यह देश की दूसरी स्लीपर वन्दे भारत ट्रेन है जो यात्रियों के सफर को और आसान करेगी.इस ट्रेन से सिर्फ 9 घंटे में लोग आरामदायक सफर कर वाराणसी से नई दिल्ली पहुंच सकेंगे .रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे.

यह नया वन्दे भारत स्लीपर कई मायनों में खास है. आम स्लीपर बोगियों के बर्थ की अपेक्षा में इसके बर्थ काफी आरामदायक है. इसका इंटीरियर भी काफी खूबसूरत है. ट्रेन के बोगियों का फर्स्ट लुक सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.स्लीपर वन्दे भारत की सभी बोगिया पूरी तरह से वातानुकूलित है.16 कोच वाले इस ट्रेन में 823 बर्थ है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच है. फर्स्ट AC से सफर के लिए करीब 4800 रूपये यात्री को खर्च करना होगा.बोगियों के अंदर चार्जिंग पॉइंट,सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं गए है. इसके अलावा इसके दरवाजे भी सेंसर युक्त है.टूर ऐंड ट्रवेल के व्यवसाय से जुड़े राहुल मेहता ने बताया की वाराणसी नई दिल्ली रुट पर इस नए ट्रेन से व्यवसायी, पर्यटक और हर वर्ग के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.

ट्रेन नम्बर 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर वाराणसी स्टेशन से रात 8 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी रात 9 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर यह वाराणसी पहुंचेगी.

यानी इस ट्रेन से व्यपारी वर्ग रातभर सफर करेंगे और सुबह अपने गंतव्य पर पहुंच जरुरी कामों को निपटा कर वापस भी लौट सकेंगे.यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी.सप्ताह के 6 दिन इसका नियमित संचालन होगा.वाराणसी से सोमवार, मंगलवार,बुधवार,बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलेगी.

वहीं नई दिल्ली से वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को होगा.मेक इन इंडिया के तहत इसका निर्माण किया गया हैं. यह ट्रेन पटरियों पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे के तूफ़ानी रफ्तार से चल सकेगी..

2.

सुरक्षा के लिहाज से भी ट्रेन को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया गया है. इसमें उन्नत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक्स, आधुनिक ट्रेन प्रबंधन प्रणाली और अत्याधुनिक प्रोपल्शन एवं कंट्रोल सिस्टम लगाए गए है.इसके अलावा मजबूत स्टील बॉडी इसे अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाती है.

वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन के बर्थ काफी आरामदायक बर्थ है. इसके अलावा इसके बर्थ को साउंड प्रूफ भी बनाया गया है. तेज रफ़्तार के दौरान भी बाहरी आवाज से यात्री परेशान नहीं होंगे.इस दौरान उन्हें कम कंपन भी महसूस होगा.ट्रेन की गति बढ़ाने और रोकने के दौरान यात्रियों को झटके कम लगेंगे इसके लिए भी विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच दौड़ेंगी चार जोड़ी मेमू