काशी में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर,500 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की पीएम देंगे सौगात,फर्स्ट लुक आया सामने

काशी में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर,500 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की पीएम देंगे सौगात,फर्स्ट लुक आया सामने

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.इसी के तहत काशी में मंडलीय अस्पताल के पुराने भवन की जगह जल्द ही 500 बेड का नया मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा.इस हॉस्पिटल में मरीजों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी.28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर आ रहें पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे.उसके बाद इसके निर्माण का काम शुरू होगा.इस नए मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से वाराणसी ही नहीं बल्कि गाजीपुर,मिर्जापुर,सोनभद्र और आस पास के जिलों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिल पाएगा.

इस भवन में ओपीडी,आईपीडी,प्राइवेट वार्ड,मोर्चरी,आइसोलेशन वार्ड,ब्लड बैंक, माइक्रो बायोलॉजी लैब,पैथोलॉजी, पैलेटिव केयर वार्ड,स्किल्ड लैब,कैफेटेरिया,किचन सहित कई अन्य सुविधाएं भी होंगी.इतना ही नहीं यहां 300 वाहनों के कैपिसिटी वाले मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी होगा.इस पार्किंग में हाइड्रोलिक लिफ्ट से जरिए गाड़ियों को एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर ले जाने की सुविधा होगी.

मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 14 बेड का बर्न वार्ड भी होगा.इसके अलावा 20 बेड का डायलिसिस वार्ड,15 बेड का डे केयर यूनिट,47 बेड का आईसीयू वार्ड,हाईटेक ऑपरेशन थ्रियेटर,फिजियोथेरेपी रूम,डेंटल,आयुष, जिरियाट्रिक मेडिसिन सहित अन्य विभाग भी होंगे.

बढ़ेगी हॉस्पिटल की कैपेसिटी

डॉ ब्रजेश ने बताया कि वर्तमान समय में यह हॉस्पिटल 300 बेड का है.यहां हर दिन करीब 2000 मरीज ओपीडी में आते है.इस नए भवन के निर्माण के बाद इसकी कैपेसिटी लगभग दोगुनी हो जाएगी. ओपीडी में हर दिन 4000 मरीजों को चिकित्सीय सुविधा मिलेगी.

बीएचयू अस्पताल पर लोड होगा कम

इसके निर्माण के बाद बीएचयू अस्पताल पर भी मरीजों का लोड कम होगा.क्योंकि जब इस हॉस्पिटल में सारी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी तो यहां दूर दराज से आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ेगी. बताते चलें कि फिलहाल इस अस्पताल में वाराणसी सहित आस पास के जिलों के मरीज इलाज के लिए आतें है.