बाउंड्रीवाल विवाद में बवाल, 5 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर FIR दर्ज

बाउंड्रीवाल विवाद में बवाल, 5 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर FIR दर्ज

Varanasi: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवाल विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक आरोप है कि आरोपियों ने बाउंड्रीवाल और गेट गिराया तथा विरोध करने पर मारपीट की।

पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में सत्यभामा सिंह, गजेंद्र सिंह, धीरज सिंह उर्फ बच्चा और प्रतीक सिंह रौनक समेत अन्य को नामजद किया गया है। शिवपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 115(2), 351(3) और 324(4) में केस दर्ज किया है। घटना 7 जुलाई की बताई गई है, जबकि 11 जुलाई को एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।