Varanasi:नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ सड़क पर उतरी विधायक पल्लवी पटेल,BHU गेट से गिरफ्तार
Varanasi : NEET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं धांधली के खिलाफ सोमवार को अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन काशी हिंदू विश्वविद्यालय, लंका के मुख्य द्वार से निकलकर प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय की ओर बढ़ा ही था, बैरिकेडिंग लगाकर बलपूर्वक पुलिस वैन में भर लिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई और न्यायिक प्राधिकारियों की देखरेख में कराए जाने, उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के मद्देनजर पुनः परीक्षा कराये जाने, यूपीएसआई पारदर्शी परीक्षा की गारंटी हेतु स्कोरकार्ड तत्काल जारी करने, पेपर लीक व धांधली में लिप्त लोगों का नाम सार्वजनिक उजागर करने तथा दोषी NTA और अन्य परीक्षा नियंत्रक अधिकारियों को रासुका की कार्यवाही कर जेल भेजने की मांग उठाई।
admin