गर्मी में महिलाओं के लिए खुशखबरी: वंदना सिल्क्स में शुद्ध बनारसी साड़ियों पर 20 से 60% तक ऑफ

गर्मी में महिलाओं के लिए खुशखबरी: वंदना सिल्क्स में शुद्ध बनारसी साड़ियों पर 20 से 60% तक ऑफ

वाराणसी। गर्मी के मौसम के बीच महिलाओं के लिए शुद्ध बनारसी साड़ी खरीदने का सुनहरा अवसर सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध शोरूम वंदना सिल्क्स ने अपने विशेष समर कैंप की शुरुआत की है, जिसमें ग्राहकों को बनारसी साड़ियों और अन्य वस्त्रों पर 20 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

शोरूम में 20 हजार से अधिक कपड़ों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। खास बात यह है कि यहां मौजूद सभी साड़ियां बनारस में ही तैयार की गई हैं और उनकी कढ़ाई स्थानीय कारीगरों द्वारा हाथ से की गई है।

वंदना सिल्क्स के देवराज ने बताया कि उनकी संस्था वर्षों से बनारसी कला और बुनकरों के हुनर को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सभी साड़ियों की कढ़ाई हाथ से की गई है, जिसे बनारस के ही कारीगरों ने तैयार किया है। हमने अपने ग्राहकों का विश्वास जीता है। यहां बड़े-बड़े फिल्म कलाकार और उद्योगपति भी खरीदारी के लिए आ चुके हैं।”

उन्होंने बताया कि यह विशेष समर कैंप 15 दिनों के लिए लगाया गया है, जिसमें ग्राहकों को मात्र 599 रुपये से बनारसी साड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

वंदना सिल्क्स भारतीय वस्त्रों की समृद्ध परंपरा को आधुनिक खरीदारी अनुभव के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है। यही वजह है कि भारत ही नहीं, विदेशों से आने वाले ग्राहक भी यहां की बनारसी साड़ियों को पसंद करते हैं। संस्था 3000 से अधिक कुशल बुनकरों के साथ मिलकर बनारसी साड़ी की पारंपरिक कला को संरक्षित करने में जुटी हुई है।