भारतीय जन क्रांति परिषद ने बढ़ाया मदद का हाथ,लोगो को बांटा कम्बल
वाराणसी l भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल और सारी दिया गया भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज जी ने सेवा पूरी क्षेत्र में ग्राम सोनबरसा में जरूरतमंद लोगों को ठंड में बहुत सारा कंबल और साड़ी स्त्रियों में वितरित किया साथ ही साथ करीब 300 लोगों को भोजन सामग्री चावल दाल राशन आलू प्याज मसाले आदि वितरित करके लोगों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है लोग की सेवा करने से ही पुण्य की फल की प्राप्ति होती है हमारे परिषद का भी यही उद्देश्य है सबके चेहरे में खुशियों हो । लोगों को भरपेट भोजन मिले पहनने को वस्त्र मिले सब का जीवन सुखमय हो यही भारतीय जन क्रांति का मिशन है यही उद्देश्य है गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं है मानवता में ही भगवान का वास होता है श्री स्वामी जी ने कहा कि मैं समय-समय पर गरीबों की मदद करता रहता हूं रोगियों का इलाज करवाता हूं कैंसर पीड़ित को सरकार से कहकर उनका आर्थिक सहायता प्रदान करवाने में मदद करता हूं गरीब बच्चों के विवाह में सहयोग करता हूं जिसका जितना हो सके यह परिषद सबकी मदद करती है
हमारा परिषद तन से मन से धन से लोगों के साथ खड़ा रहता है इस अवसर पर भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत के राष्ट्रीय संयोजक श्री आशुतोष त्रिपाठी जी ने कहाकी मानवता की सेवा करने में ही पुण्य मिलता है हमारा परिषद मानवता की सेवा के लिए ही प्रसिद्ध है इस परिषद में अनेक प्रदेशों के लोग जुड़े हुए हैं जो लोगों की समय-समय पर मदद भी करते रहते हैं इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम कुमार जिला अध्यक्ष रवि शंकर सेठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव चंदन राय राष्ट्रीय मंत्री ललन प्रसादआदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे
admin