महाशिवरात्रि से पहले काशी के शिवालय होंगे चमाचम, नगर निगम ने कसी कमर

महाशिवरात्रि से पहले काशी के शिवालय होंगे चमाचम, नगर निगम ने कसी कमर

वाराणसी l भोले की नगरी काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है.महाशिवरात्रि से पहले काशी के शिव मंदिर चमाचम होंगे.मंदिरों की सफाई के साथ वहां तक पहुंचने वाले मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा.वाराणसी नगर निगम ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है और अब इसपर तेजी से काम भी शुरू हो गया है.

दरसअल,महाशिवरात्रि का उत्सव काशी में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है.इस दिन काशी के अलग-अलग शिवालयों में सुबह से देर रात तक भक्तों की कतार लगी होती है.काशी विश्वनाथ मंदिर में भी करीब 10 से 12 लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं.इसके अलावा इस दिन भक्त पंचकोशी यात्रा भी करते हैं. ऐसे में भक्तों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद है.

शिवालयों तक जानें वाला मार्ग भी होगा दुरुस्त

 नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकारिणी के बैठक में महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ओर से दिशानिर्देश जारी किए है कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ, महामृत्युंजय,गौरी केदारेश्वर,तिल भाण्डेश्वर,सारंगनाथ, कर्मदेश्वर महादेव सहित जो भी प्रमुख शिवालय है उनके तरफ जानें वाले मार्ग को गड्ढा मुख्य किया जाए और वहां पैच वर्क का काम हो.

शिव मंदिरों के पास होगी सफाई

इसके अलावा इन प्रमुख मंदिरों के आस पास साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो.इसके लिए नगर निगम की विशेष टीम को भी लगाया गया है.जो इसके काम में जुट गई है.बताते चलें कि इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा. इस दिन काशी में भगवान शिव की बारात भी निकाली जाती है. शहर के करीब आधा दर्जन इलाकों से शिव बारात निकलती है.