LPG Crisis:सड़क किनारे स्टीट फ़ूड की दुकानें बंद,होटल-रेस्टोरेंट पर भी संकट,दुकानदार बोले अब बस एक ही रास्ता
वाराणसी : मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई रोक दी गई है.वहीं घरेलू सिलिंडर को लेकर भी एजंसी पर बीते 4 दिनों से लम्बी कतार है.सिलिंडर की किल्लत के बीच धर्म नगरी काशी में अब इसका असर अब छोटे बड़े रोजगार पर भी सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है.शहर में सड़क किनारे स्ट्रीट फूड की करीब 40 फीसदी दुकान अब बंद हो गई है.इसके साथ ही रेस्टोरेंट और होटल के मेन्यू भी कटौती हुई है.
रविन्द्रपुरी,अस्सी,कबीरनगर समेत शहर के अलग अलग इलाकों में दिन और शाम के समय स्ट्रीट फूड की दुकानें सजती है.लेकिन बीते 2 दिनों में शहर के इन इलाकों में लगने वाले स्ट्रीट फूड की हर दूसरी दुकान बंद पड़ी है.अस्सी घाट का भी ऐसा ही हाल है.वहीं कुछ दुकानदार जैसे तैसे सिलिंडर का जुगाड़ का अपनी दुकान खोल रहें है.लेकिन उनकी दुकानें भी कब तक चलेंगी फिलहाल उन्हें इसका पता नहीं है.अस्सी घाट पर चाय की दुकान लगाने वाले विजय ने बताया सिलिंडर खत्म होने के बाद वो भी दुकान और रोजीरोटी के लिए भट्टी लगाएंगे.
मोमो का सेगमेंट हुआ बंद
रविंद्रपुरी में चाप की दुकान लगाने वाले तरनजीत सिंह ने बताया कि सड़क किनारे वो मोमो और चाप की दुकान लगाते है, लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण अब मोमो का सेगमेंट उन्होंने बंद कर दिया है.इसी के कारण रविन्द्रपुरी की कई स्ट्रीट फूड की दुकानें बंद हो गई है.यह किल्लत कुछ दिन और चला तो बाकी दुकानदारों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा.
अस्पताल-शिक्षण संस्थाओं में देंगे सप्लाई
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने बनारस के मठ,अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई के लिए पेट्रोलियम कम्पनी को निर्देश दिया है.बता दें कि बीते एक हफ्ते से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई ठप होने से अब व्यवस्थाएं लड़खड़ाने लगी है.फिलहाल डीएम के निर्देश के बाद उन्हें घरेलू सिलिंडरकी आपूर्ति की गई है.
admin