Varanasi:1 लाख ध्वज, 3 KM लम्बी कतार,हनुमान जयंती पर काशी में निकलेगी सबसे बड़ी ध्वजा यात्रा
वाराणसी: सात वार नौ त्योहार के शहर बनारस में हर उत्सव की अलग ही रंगत देखने को मिलती है. संकट मोचन हनुमान जी की जयंती के अवसर पर काशी में सबसे बड़ी ध्वजा यात्रा की तैयारी भी पूरी हो गई है.इस ध्वजा यात्रा के लिए 1 लाख छोड़े बड़े ध्वज तैयार किए गए है.इसके साथ ही इस यात्रा में कई खास चींजे होंगी.2 अप्रैल की सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ ही महाआरती के बाद वाराणसी के भिखारीपुर से इस यात्रा की शुरुआत होगी.
इस यात्रा में हनुमान भक्तों की 3 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी अटूट कतार देखने को मिलेगा.भक्त नंगे पांव हाथ में ध्वज लेकर संकट मोचन दरबार पहुंचेंगे और बाबा को ध्वज अर्पित करेंगे.श्री हनुमत सेवा समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्या ने बताया कि इस ध्वजा यात्रा के लिए 50 हजार झंडिया,21 हजार के करीब छोटे ध्वज और 51 सौ बड़े ध्वज को तैयार किया गया है.ध्वज को तैयार करने में महिला शक्ति का विशेष योगदान है.इसके लिए समिति से जुड़ी करीब 50 से ज्यादा महिलाओं ने 1 महीने तक काम किया है.
60 फीट लंबे रथ पर सजेगा राम दरबार
उन्होंने बताया कि ध्वज के अलावा इस यात्रा में 1100 सौ हनुमान भक्त 1100 गदा लेकर एक साथ चलेंगे.जो शक्ति और भक्ति का सबसे अनूठा और अद्भूत संगम होगा.वहीं 60 फीट लंबे रथ पर सजी भगवान श्री राम की झांकी सजेगी और राम नाम से भजन कीर्तन पूरा माहौल भक्तिमय होगा.अनुमान है इस ध्वजा यात्रा में करीब 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे.जिसमें करीब 15 हजार महिलाएं होंगी.
संकट मोचन मंदिर पहुंच पूरी होगी यात्रा
श्री हनुमत सेवा समिति द्वारा आयोजित यह ध्वजा यात्रा भिखारीपुर तिराहे से निकलकर नेवादा,सुंदरपुर,नरिया,बीएचयू,लंका होते हुए संकट मोचन मन्दिर पहुंच समाप्त होगा.इस दौरान जगह जगह हनुमान भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाएगा. इसकी तैयारी भी पूरी हो गई है.
admin