राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने संपर्क-संवाद सभा का किया आयोजन
वाराणसी : आज दिनांक 13.03.2026 (शुक्रवार) को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जनपद वाराणसी में प्रशिक्षण एवं संपर्क-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष इंo जीबी पटेल तथा प्रान्तीय महासचिव ई० आरoएo कुशवाहा ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्वांचल अध्यक्ष इंजिनियर नीरज बिंद के पर्यवेक्षण में जनपद वाराणसी में कार्यरत समस्त अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं को विभागीय तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, जिससे जनपद के अवर अभियंताओं को आने वाले गर्मी के दिनों में परिवर्तक क्षतिग्रस्तता को नियंत्रित करने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहयोग मिलेगा, परिणामत: जनपद के विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उक्त के अतिरिक्त संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी द्वारा सदस्यों के साथ संपर्क संवाद स्थापित करने से संगठन के मूल्यों का उत्थान होगा एवं एकता को नया बल मिलेगा, जिससे सदस्यों के उत्पीड़न को समाप्त कराने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी
केंद्र से आए हुए प्रांतीय महासचिव ई ० आरoएo कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि- पॉवर कार्पोरेशन स्तर से किए गए आदेशों को क्षेत्रीय/जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा तोड़ मरोड़कर सदस्यों के उत्पीड़न के लिए प्रयोग किया जा रहा है, जिसका प्रबल प्रतीकार किया जाना आवश्यक है, साथ ही उन्होंने समस्त सदस्यों को संगठित रहने, विभाग एवं प्रदेश की उन्नति एवं उपभोक्ताओं की सेवा संतुष्टि की दिशा में कार्य हेतु प्रेरित किया*।
केंद्रीय अध्यक्ष इंo जीबी पटेल ने अपने संबोधन में - वर्तमान परिवेश में संवर्ग के समक्ष उत्पन्न ज्वलंत समस्याओं यथा छोटे छोटे मामलों में अनावश्यक निलंबन उपरान्त समर्पण तथा डिस्कॉम परिवर्तन कर सदस्यों का उत्पीड़न करना, जूनियर इंजीनियर हेतु बगैर कार्यअवधि निर्धारित किए बगैर फेसियल अटेंडेंस जैसी अव्यावहारिक व्यवस्था के माध्यम से उत्पीड़न करने संबंधी आदेशों का प्रतिकार करने तथा अपने सदस्यों के उत्पीड़न को समाप्त कराने हेतु संगठन का केंद्रीय नेतृत्व प्रतिबद्ध है।
उक्त प्रशिक्षण समारोह सह संपर्क-संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय उपमहासचिव इंजीनियर दीपक गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य इंजीनियर पुष्कर उपाध्याय क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजिनियर रोहित कुमार, इं सतीशचंद्र बिंद जनपद अध्यक्ष इं अभिषेक मौर्या क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं राहुल प्रकाश जनपद उपाध्यक्ष, इं ज्योति भास्कर सिन्हा जनपद सचिव*, इं बृजेश कुमार जनपद संगठन सचिव, इं लाल बरत प्रजापति जनपद वित्त सचिव, इं नवनीत यादव जनपद प्रचार सचिव समेत जनपद के समस्त अवर अभियंता ,प्रोन्नत अभियंता तथा अवर अभियंता संवर्ग के पेशनर मुखताया पूर्वांचल संरक्षक ई अवधेश मिश्रा,पेशन प्रकोष्ठ पूर्वांचल अध्यक्ष ई आई पी सिंह,शिव लखन राम गुप्ता,एसडी सिंह, समेत सैकड़ो सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।
साथ ही साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में को इं अवधेश मिश्रा, जनपद संरक्षक आई पी सिंह, क्षेत्रीय सचिव इं रवि चौरसिया, इंoविनम्र पटेल, इंo विश्वनाथ मौर्या, इंo कुंदन सिंह आदि ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष ई सतीश बिंद एवं संचालन ई ज्योति भास्कर सिंहा ने किया ।
नवनीत कुमार
जनपद प्रचार सचिव
admin