T-20 Ind vs Pak:क्रिकेट के मैदान में इंडिया करेगा सर्जिकल स्ट्राइक,पाकिस्तान की हार तय,काशी के ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
वाराणसी l आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान में सीधी टक्कर होगी.श्रीलंका के कोलंबो में यह महामुकाबला होगा.इस मैच में जीत दोनो ही देशों के जरूरी है.तभी सुपर 8 में उनकी जगह तय होगी.रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने पहले महामुकाबलें से पहले ही काशी के ज्योतिषी ने बड़ी भविष्यवाणी की है.
पंडित संजय उपाध्याय ने भारत और पाकिस्तान के नाम राशि वाली कुंडली के साथ ही पश्न कुंडली को तैयार किया है.इसमें भारत की कुंडली धनु लग्न और मूल नक्षत्र की है.जबकि पाकिस्तान की कुंडली कन्या लग्न और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण का है.
बृहस्पति की स्तिथि काफी मजबूत
भारत की धनु लग्न की कुंडली में भाग्येश भाग्य भाव को देख रहा है.इसके अलावा बृहस्पति की दृष्टि लग्नेश और लाभ भाव पर पड़ रही है.बृहस्पति बुध,शुक्र और सूर्य को देख रहा है.इसके अलावा बृहस्पति दशम भाव जो मूल कर्म, सत्ता और पराक्रम का भाव है उसपर भी उसकी दृष्टि है.
लग्न पर शनि की दृष्टि
इसके अलावा पाकिस्तान की कुंडली कन्या लग्न की है.इस कुंडली में शनि की दृष्टि लग्न पर है.इनका लग्नेश छठे भाव में बैठा हुआ है.इसके अलावा लग्नेश नीच नौमांस में है.जो खेल के मैदान में इनके प्रदर्शन को प्रभावित करेगा.यानी पाकिस्तान के खिलाड़ी इस मैच में भारत के सामने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे.यानी भारतीय खिलाड़ियों के सामने उनकी हवा निकल जाएगी.
भारत की जीत तय
वहीं,इस तरह दोनो कुंडली की तुलनात्मक अध्ययन करने पर यह पता चल रहा है कि जिस समय यह महामुकाबला हो रहा है उस वक्त ग्रहों की परिस्तिथियां भारत के पक्ष में है और भारत की कुंडली की स्तिथि पाकिस्तान से काफी मजबूत स्तिथि में है.ऐसे में इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा और इसमें उनकी जीत भी तय है.
admin