वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

वाराणसी l  बम धमाके की गवाह रही वाराणसी कचहरी को शुक्रवार एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली । ये धमकी वाराणसी समेत 18 अन्य शहरों के कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने तत्काल कचहरी परिसर खाली करा दिया है। बम स्क्वाड के साथ एटीएस की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। बम की सूचना जिला जज को मेल के माध्यम से मिली है।

जिला जज को मिली बम की सूचना बनारस कचहरी में शुक्रवार की सुबह अचानक एक मैसेज से हड़कंप मच गया। अचानक सेंट्रल बार की तरफ से एक सूचना जारी हुई की जिला जज को मेल के माध्यम से कचहरी परिसर को बम से 1 बजे उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के साथ वकीलों से तत्काल परिसर को खाली करने और पुलिस की जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई। देखते देखते बम स्क्वाड के साथ कमिशनरेट के आला अधिकारी कचहरी परिसर पहुंच गए । खबर लिखे जाने तक कचहरी परिसर में जांच जारी थी।

तमिलनाडु से आया मेल, तमिलनाडु सरकार से है नाराज 

प्रथमिक जानकारी के अनुसार जिला जज को ई मेल के माध्यम से कचहरी में ब्लास्ट की धमकी मिली । जानकारी के अनुसार मेल करने वाला शख्श तमिलनाडु की सरकार से नाराज है । अपुष्ट सूत्रों के अनुसार ये मेल तमिलनाडु के सुनिया डासन इलाके से किया गया है। इस धमकी वाले मेल में वाराणसी, प्रयागराज समेत 18 शहर में बम धमाकों की धमकी दी गयी है।