Varanasi:मदुरै से मथुरा तक आध्यात्मिक यात्रा, हिंदू राष्ट्र के स्थापना की प्रार्थना,काशी पहुंची राजश्री चौधरी
वाराणसी l भारत के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों की यात्रा पर निकलीं अखिल भारतीय हिन्दू महासभा (ABHM) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी बीती रात वाराणसी पहुंची। हिंदू राष्ट्र,गौ हत्या पर रोक सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर वो मदुरै से मथुरा तक देश के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर प्रार्थना कर रही है।
वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र में गायों के वध, तस्करी और अवैध व्यापार पर शत-प्रतिशत प्रतिबंध होना चाहिए। साथ ही उन्होंने गौ-आधारित अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि गोबर और गौमूत्र जैसे गौ-अपशिष्टों से जुड़े सूक्ष्म उद्योगों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जा सकता है। उनके अनुसार, “माता गौ” नवीकरणीय ऊर्जा, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण का प्रमुख साधन बन सकती हैं।
राजश्री चौधरी ने यह भी मांग की कि हिंदू राष्ट्र में मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए और मंदिरों की आय को कर-मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान गौ-रक्षा, गौ-आधारित उद्योगों, जैविक खेती और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के विकास में उपयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा मंदिरों की आय से श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क प्रसाद की व्यवस्था होनी चाहिए।
अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र का अर्थ भारत के सभी नागरिकों की एक स्पष्ट सांस्कृतिक पहचान है और जो लोग धार्मिक स्थलों, हिंदुत्व और गौमाता का अपमान करते हैं, उन्हें देश छोड़ने का विकल्प दिया जाना चाहिए।वहीं अपने संगठन के युवा अध्यक्ष अरुण पाठक को लेकर उन्होंने बयान दिया कि सरकार ने उन्हें जिस भी गलत मुकदमों में फसाया है उन्हें वो मुकदमें वापस लेने चाहिए।
admin