उत्कृष्ट कार्य के लिए गैस एजेंसी संचालक सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए गैस एजेंसी संचालक सम्मानित

रायबरेली : रायबरेली जनपद के लालगंज तहसील में बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सुरक्षा जागरूकता और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान देने पर ठाकुर बख्श श्री प्रकाश इंटरप्राइजेज एचपी गैस वितरण केंद्र खीरों के प्रवर्तक जितेंद्र सिंह को गुरुवार को उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

यह सम्मान उन्हें ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच एलपीजी सुरक्षा जागरूकता फैलाने, मानक सुरक्षा नियमों का पालन करने और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक दिव्यांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से एलपीजी सुरक्षा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गांव-गांव जाकर आमजन को एलपीजी उपयोग में सुरक्षा उपायों की जानकारी देगी और गैस से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करेगी।

सम्मान प्राप्त कर प्रवर्तक जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी ग्रामीण उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।