Varanasi:दिलीप कुमार बने किसान मोर्चा में जिला अध्यक्ष वाराणसी

Varanasi:दिलीप कुमार बने किसान मोर्चा में जिला अध्यक्ष वाराणसी

वाराणसी l भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि पीठाधीश स्वामी कन्हैया महाराज ने रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अपने आश्रम में दिलीप कुमार को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष वाराणसी नियुक्त किया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गौतम,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरुण मिश्रा,राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहें।

स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि दिलीप कुमार के अंदर बहुत ऊर्जा है। दिलीप कुमार के अंदर राष्ट्रभक्ति है।देश की हित के लिए हमेशा काम करते रहते हैं। वह किसान के बेटे हैं किसानों की समस्याओं को जानते हैं किसानों के बीच में रहते हैं जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। गरीबों की मदद करते हैं दुख सुख में सबके काम आते हैं कोरोना कल में भी उन्होंने अन्य बांटने का कार्य किया गरीबों की सेवा की लोगों की भर्षक मदद किया।